
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सत्ता हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रथ यात्रा के जरिए बैठक कर रहे हैं। वही पांचवें चरण की विजय रथ यात्रा के दौरान आज बुंदेलखंड के झांसी में अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा निकाली और इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कई हमले किए। भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भविष्यवाणी कर दी। आपको बता दें कि अखिलेश ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की जो हालत है उसके चलते प्रदेश की जनता कांग्रेस को नकार देगी और 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 0 सीटें प्राप्त होंगी।
गौरतलब है कि 2017 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मायावती और कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा था। इसका फायदा सपा कांग्रेस को नहीं हुआ था जिसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी छोटे दलों के साथ मिलकर मैदान में उतरने का फैसला किया है। उसी के चलते अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर, जयंत चौधरी और अपना दल कृष्णा गुड समेत कई दलों से उनकी बातचीत फाइनल हो गई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का हमें कोई रोल नहीं पता लेकिन इतना मालूम है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी को नकार दी थी जिसके चलते उन्हें 0 सीटें प्राप्त हुई। बचपन का साथी उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी एक्स 22 महीने में एक्सप्रेसवे को तैयार कर सकती है तो भारतीय जनता पार्टी ने उसी काम को करने में साढे 4 साल क्यों लगाएं ऐसे में यूपी की जनता का कल्याण होने वाला नहीं है।