Trending

जानिए बांस के चमत्कारी फायदे, इसके सेवन से दूर होंगी ये बीमारियां ….

हेल्थ डेस्क :  वैसे तो बांस एक पौधा होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। बता दें कि बास को खाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बांस के अंदर का हिस्सा खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि बांस को कैसे खाया जाता है और इसके कितने फायदे होते हैं।

ये भी पढ़े :- केला ही नहीं केले के छिलके भी होते है बहुत फायदेमंद, शरीर की इन दिक्कतों से दिलाएंगे निजात

बांस के फायदे
अगर एक कप बांस को खाते हैं तो इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
बांस में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपके वजन को तेजी से कम करता है।
बांस में कई ऐसे तत्व होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को जल्द कम कर सकता है।
जिन्हें कब्ज की परेशानी है वह बांस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी बांस का प्रयोग किया जाता है।

ये भी पढ़े :- लौकी के छिलके से दूर होंगी ये बीमारियाँ, जानिए कैसे करना है सेवन ?

कैसे करें इस्तेमाल
आप बांस को उबालकर और पका कर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप बांस को सलाद और फल के रूप में भी खा सकते हैं।
बांस का सूप भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
बस ध्यान रखें कि आप बांस के कच्चा ना खाएं ये आपकी सेहत के लिए खराब हो सकता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: