PoliticsTrending

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने गठबंधन प्रत्याशियों से की अपील, कहा- ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ाएं

राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में बने मतगणना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में संपन्न हुए पंचायत के चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव अपने अंतिम पड़ाव पर है। इसी के चलते 5 चरणों में संपन्न हुए चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा गठबंधन के सभी प्रत्याशियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह अपने क्षेत्र की ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ा दे। जिससे कोई गड़बड़ी ना होने पाए।

दर्शन आपको बता दें कि कल राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में बने मतगणना स्थल पर बने स्ट्रांग रूम परिसर में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब मध्य विधानसभा सीट से रिटर्निंग ऑफिसर गोविंद मोर की सरकारी गाड़ी में हथौड़ी, चीनी ताले प्लायर के साथ-साथ सील करने की मुहर भी निकल आई। इस पर सपा व अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए अंबेडकर मैदान के बाहर कई घंटों तक धरना प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि अंबेडकर मैदान में हुई इस घटना के बाद लखनऊ मध्य सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविदास मल्होत्रा जी पहुंच गए उनकी आपत्ति जताए जाने के बाद डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। अभिषेक प्रकाश ने कहा कि अधिकारियों को चेतावनी देने के साथ स्पष्टीकरण मांगा गया है उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्याशियों को स्टार्ट करा दिया गया है सभी अंदर की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: