
दिल्ली पुलिस और किसानों में सहमति, दोपहिया व एम्बुलेंस के लिए खुला टिकरी बॉर्डर
दिल्ली। कृषि बिलो को लेकर 11 महीने से चल रहे विरोध प्रदर्शन से अब दिल्ली और हरियाणा को कुछ सुकून की सांस मिली है। शनिवार को दिल्ली पुलिस और किसानों की बैठक में दिल्ली – हरियाणा टिकरी बॉर्डर खाली करने की सहमति प्राप्त हुई । जिसके बाद से दोपहिया वाहन और एम्बुलेंस के लिए छोटा रास्ता खोल दिया गया है। आज टिकरी बॉर्डर पर 5 फिट का रास्ता खोला गया है। इससे रास्ते पर का इस्तेमाल पैदल यात्री भी कर सकेंगे।
सुबह 7 से शाम 8 बजे तक खुलेगा रास्ता
किसानो और दिल्ली पुलिस की बैठक में सहमति प्राप्त होने के बाद टिकरी बॉर्डर को खोल दिया गया है। इस रास्ते मे आने जाने से लिये 5 फिट का रास्ता दिया गया है। जिसमें दोपहिया वाहन , एम्बुलेंस व पैदल वाला इंसान निकल सकेगा। यह रास्ता सुबह 7 से शाम 8 बजे तक ही खोला जाएगा। इसके बाद सिर्फ एम्बुलेंस को एंट्री मिल सकेगी।
हजारो लोगो ने ली सुकून की सांस
दिल्ली से हरियाणा के बीच इस मार्ग के खुलने से हजारों लोगों ने सुकून की सांस ली है। हरियाणा से दिल्ली के बीच हजारों लोग रोजगार के लोई टिकरी बॉर्डर का आवाजाही के लिए प्रयोग करते है। मार्ग खुलने से लोग सीधे लाभ उठा पाएंगे। इसके अलावा बॉर्डर के आस पास की दुकानों में भी रौनक बढ़ेगी।