![](/wp-content/uploads/2022/07/06c8984a-9e0b-4ca7-be92-9678e1cabd71.jpg)
मानसून के बाद हिमाचल में जारी है बरसात का तांडव, प्रदेश के इन तीन जिलों में जारी किया गया रेड अलर्ट
शिमला/धर्मशाला। मानसून के आगमन के साथ शुरू हुई हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh)में भारी बारिश की वजह से अलर्ट जारी किया गया. मौसम विभाग ने लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में आंधी के साथ भारी वर्षा और तीन जिलों चंबा, शिमला व सिरमौर में अचानक बाढ़ व भूस्खलन को लेकर रेड व आरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.
ये भी पढ़े :- उदयपुर हत्याकांड : मृतक कन्हैयालाल के दोनों बेटों को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम गहलोत ने किया बड़ा ऐलान
प्रशासन ने आम जनता से सावधानी बरतनेके साथ ही सतर्क रहने व खड्डों व नदियों के किनारे न जाने की सलाह दी है। मंगलवार रात व बुधवार सुबह हुई बारिश व भूस्खलन से चार मकानों सहित सात पशुशालाओं को नुकसान हुआ है तथा 21 सड़कें बंद हो गई हैं। अधिकांश क्षेत्रों में मूसलधार वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में इसी तरह का मानसून के दौरान क्रम जारी रहने की संभावना जताई है।
अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री से अधिक तक की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक गिरावट सोलन में 6.5 डिग्री सेल्सियसजबकि चंबा व ऊना में 6.2 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई है। जिला शिमला में भूस्खलन से 12 से ज्यादा वाहन मलबे की चपेट में आ गए। वर्षा से सबसे ज्यादा नुकसान ठियोग, रोहडू व चौपाल में हुआ है। जिले में करीब एक करोड़ तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ। उपमंडल रामपुर की ब्रोनी खड्ड में बुधवार सुबह करीब छह बजे मलबा आने से चार घंटे मार्ग बाधित रहा।
ये भी पढ़े :- अलर्ट ! भारत में मिला ओमिक्रॉन का नया स्वरूप BA.2.75
इधर किन्नौर जिले में हुई वर्षा के बाद ठंगी नाले का जलस्तर बढ़ गया। वहीं, जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के कुनिया कंडा गांव में एक कच्चा मकान बारिश के बीच क्षतिग्रस्त हो गया। जिलेभर में भूस्खलन व डंगे गिरने से 10 मुख्य व संपर्क मार्ग भी बाधित हुए, जिनमें से नौ को देर शाम तक यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। वहीं, चंबा जिला के उपमंडल डलहौजी के तहत नैनीखड्ड-समलेऊ मार्ग बुधवार सुबह करीब सात बजे कनेड नाला में बाढ़ व काफी मात्रा में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन से सलूणी-हिमगिरी-कुठेड़ भड़ेला मार्ग बंद रहा, जो दोपहर बाद बहाल हुआ।
स्थान, जिला, वर्षा मिलीमीटर में
बरठीं, बिलासपुर, 95.4
सुन्नी, शिमला, 90
मशोबरा, शिमला, 82
बनद्वाड़ा, बिलासपुर, 78
धर्मशाला, कांगड़ा, 76.3
रेणुका, सिरमौर, 57
मनाली, कुल्लू, 55.0
स्थान, न्यूनतम, अधिकतम तापमान
शिमला, 16.2, 25.2
सुंदरनगर, 21.1, 32.5
भुंतर, 22.9, 32.7
कल्पा, 14.4, 25.6
धर्मशाला, 20.2, 26.2
ऊना, 23.8, 31.8
नाहन, 23.5, 30.2
केलंग, 14.7, 22.6
सोलन, 20.2, 24.5