Delhi

कुमार विश्वास के आरोपों के बाद आप नेता राघव चड्ढा का पलट वार , कही ये बात

कुमार विश्वास के आरोपों पर आप नेता राघव चड्ढा ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और बीजेपी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को रोकना चाहते हैं।

 

राघव ने कहा…

 

 

राघव ने कहा कि, इनका मकसद है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी चुनाव जीत रही है। तो अब कुछ भी करके या कोई भी षड्यंत्र करके आप को बदनाम करो और अरविंद केजरीवाल को किसी भी तरह रोकने की है।

 

 

विश्वास के आरोपों पर कही ये बड़ी बात

 

 

इसके अलावा कुमार विश्वास के आरोप पर भी आप नेता राघव चड्ढा ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, बेईमान ताकतों के प्रोपेगेंडा में पंजाब के लोग नहीं आएंगे। पंजाब के लोग जानते हैं कि केजरीवाल और आप को रोकने के लिए बेइमान ताकतें साजिश रच रही हैं।

 

 

2017 से अभी तक क्यूं चुप थे कुमार- राघव

 

 

उन्होंने कहा कि, 2017 से पहले कुमार विश्वास ने कुछ क्यों नहीं कहा। अब चुनाव के समय फर्जी वीडियो से बदनाम करने की साजिश की जा रही है। बेइमान ताकतों को डर लग रहा है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: