![](/wp-content/uploads/2021/02/52f75e7a7f4ae820cc186390d5b52af0_342_660.jpg)
रिया चक्रवर्ती ने NCB लॉकअप में गुजारी रात, वकील ने कहा ड्रग एडिक्ट से प्यार करने की सजा भुगत रही है
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो NCB ने मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी किए जाने पर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
जेल के रूल के मुताबिक, शाम को जेल में कैदियों की गिनती के बाद नए कैदियों को शामिल नहीं किया जाता इसलिए रिया को मंगलवार रात NCB के लॉकअप में रखा गया। बुधवार सुबह भायखला जेल में शिफ्ट किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया रातभर सो नहीं पाईं उन्हें बैरक में टहलता देखा गया।
रिया को ड्रग्स लेने, सुशांत को ड्रग्स देने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। रिया का रोल ड्रग्स के ट्रांसपोटेशन और जमा करने वाले सिंडिकेट के सदस्त के तौर पर दिखाया गया है।
रिया से 3 दिन NCB ने की थी पूछताछ
NCB ने रिया से 3 दिन तक पूछताछ की उसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पहले दिन रिया से 6 घंटे पूछताछ चली वहीं अगले दिन उनसे 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी।
रिया के वकील ने कहा ड्रग एडिक्ट से प्यार करने की सजा भुगत रही है
रिया की गिरफ्तारी के बाद वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि केंद्र की तीन एजेंसियां एक महिला के पीछे पड़ी हैं। रिया एक ड्रग एडिक्ट से प्यार करने की सजा भुगत रही है। गलत तरीके दे ली गई दवाओं से उस शख्स ने सुसाइड कर लिया।
सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड का आया रिएक्शन
अंकिता लोखंडे सुशांत के साथ ही उनकी फैमिली से भी काफी नजदीक थीं। अभिनेता की मौत के बाद कई बार वो बयान देती नजर आईं हैं। अब रिया की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर कर्मा को लेकर पोस्ट शेयर किया है। ‘संयोग या भाग्य से कुछ नहीं होता। आप अपने कर्मों से अपना भाग्य बनाते हैं। इसे ही कर्मा कहते हैं। न्याय
https://www.instagram.com/p/CE38ht-h0S_/?igshid=197s9l55h0r06