
हिमाचल: राजीव शुक्ला से मिलने पहुंचीं प्रतिभा सिंह, आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह विक्रमादित्य सिंह सहित छह के करीब विधायक शुक्ला से मिलने चौड़ा मैदान स्थित होटल पहुंचे। सूत्रों के
शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर मचा घमासान तेज हो गया। बीते शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हुई बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बंद कमरे में एक-एक कर सभी विधायकों से मुलाकात की और उनकी राय ली।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह विक्रमादित्य सिंह सहित छह के करीब विधायक शुक्ला से मिलने चौड़ा मैदान स्थित होटल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक शुक्ला के कुछ अन्य विषयों पर मंत्रणा चल रही है शुक्ला दोपहर बाद दिल्ली लौटेंगे विधायकों से लेकर राय का पूरा फीडबैक कांग्रेस हाईकमान को देंगे।
चक्रवात मैंडूस ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, भारी बारिश और कई जगहों पर जलभराव
मुख्यमंत्री की रेस में प्रतिभा सिंह
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की रेस में पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ कई बार कह चुके हैं कि वीरभद्र सिंह के परिवार को पार्टी हाईकमान नजरअंदाज नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो फिर प्रदेश में दो उप चुनाव होंगे प्रतिभा सिंह मंडी से लोकसभा सदस्य और इस चुनाव में कांग्रेस का मंडी में समर्थन अच्छा नहीं रहा है।