India Rise Special

उत्तराखंड में प्रशासनिक बदलाव , 21 IAS अधिकारियों का किया गया ट्रांसफर

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पद संभालने के बाद पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल की है। उन्होंने 21 आईएएस सहित 22 नौकरशाहों के विभाग बदल दिए हैं।

 

 

बता दें कि रतूड़ी अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) के रूप में आनंद बर्धन का स्थान लेंगी, इसके अलावा रतूड़ी गृह एवं कारागार विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। वहीं राधिका झा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा का दायित्व पंकज पांडे से ग्रहण करेंगी, पंकज पांडे को औद्योगिक विकास, खनन, आयुष एवं आयुष शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। यहीं नहीं मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव शैलेष बगोली अब सतर्कता, कार्मिक, कृषि और उच्च शिक्षा विभाग भी देखेंगे। और वहीं मुख्य सचिव एसएस संधु अपने वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त मुख्य स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

 

 

इसके अलावा अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव एल फनई, अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, नितेश कुमार झा, अरविंद हयांकी, सचिन कुर्वे, सौजन्या, वीवीआरसी पुरुषोत्तम, रंजीत सिन्हा, हरिचंद्र सेमवाल, चंद्रेश कुमार यादव, विजय कुमार यादव और प्रभारी सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी के दायित्वों में भी बदलाव हुआ है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: