EntertainmentTrending

लेट लाइट डिनर पार्टी में अभिनेत्री सोनम कपूर का सामने आया ग्लैमरस लुक, फैन्स ने कहा – कूल मम्मी

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्द ही मां बनने जा रही हैं। आठवें महीने में भी वे काफी स्टाइलिश दिख रही हैं। प्रेगनेंसी में भी वे फैन्स के साथ एट्रैक्शन करना नहीं भूलती हैं। कभी वे बेबी बंप दिखाती दिखती हैं तो कभी स्टाइलिश पोज में वे नजर आती हैं। वहीं हाल ही में वे येलो कलर के वनपीस में दिखाई दे रही हैं। सोनम इन दिनों मुंबई में हैं और वे डिनर पार्टी के लिए निकल रही हैं।

ये भी पढ़े :- सुष्मिता सेन और ललित मोदी की डेटिंग की खबर से हैरत में आया परिवार, भाई राजीव सेन ने कही ये बात

सोनम कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है की सोनम कपूर लाइम येलो कलर के लूज वनपीस में दिख रही हैं। उनका ये कूल मॉम वाला अंदाज फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है की वे डिनर पार्टी के लिए रवाना हो रही हैं। इन दिनों सोनम का निखार चार गुना ज्यादा बढ़ रहा है। आपको बता दें की सोनम कपूर की अगस्त में उनकी डिलीवरी होनी है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: