
निक जोनस को बीच सड़क किस करती नजर आई अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, फैंस ने कहा – गजब हैं आप…
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने टैलेंट का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। फिल्हाल तो इन दिनों वे अपने बच्चे को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं अब लंबे समय बाद निक प्रियंका को पब्लिक एरिया में साथ देखा गया। जहां दोनों के रोमांटिक अंदाज ने फैंस का दिल ही जीत लिया है। बता दें कि प्रियंका और निक की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।
प्रियंका और निक बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर लंच डेट पर निकले हैं। जहां दोनों को क्वालिटी टाइम बिताते देखा गया। हाल ही में प्रियंका और निक जोनस की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लंच डेट के बाद निक प्रियंका को गाड़ी तक छोड़ने जाते हैं जहां वे उन्हें किस करते नजर आए। फैंस का इन तस्वीरों पर खास कमेंट आ रहा है। एक फैन ने लिखा गजब हैं आप तो दूसरे फैन ने लिखा नजर ना लगे।
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं। जेक्ट्स को लेकर हैं सुर्खियों में हैं वे अमेजम प्राइम की सीरीज ‘सीटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वे ‘द मैट्रिक्स 4’ और ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में भी नजर आएंगी। बता दें कि निक और प्रियंका साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे दोनों की शादी को 4 साल होने जा रहे हैं।