
पायल रोहतगी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, नेहरू परिवार के लिए किया अभद्र कमेंट
विवादों और पायल रोहतगी का साथ काफी पुराना है। सोशल मीडिया पर कई बार अपने जज्बात को जाहिर करने के चक्कर में इन्हें कई बार लोगों के गुस्से का भागीदार बनना पड़ा है। साथ ही कई बार कानूनी पचड़े में भी पड़ चुकी हैं। इस बार सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने पर उनके खिलाफ केस किया गया है।
खबरों के मुताबिक, पायल के खिलाफ पुणे में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। इस वीडियो की वजह से उन पर एक्शन लिया गया है।
ये केस पायल के खिलाफ पुणे जिले की कांग्रेस जनरल सेक्रेट्री संगीता तिवारी ने किया है। संगीता ने शिवाजीनगर पुलिस में शिकायत की है। हाल ही में पायल ने कटरीना कैफ को निशाना बनाया था और उनकी तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने लिखा था कि हर कोई ऐसे शुरुआत करता है, यहां तक कि सलमान खान की हिरोइन भी।
बता दें पिछले साल भी पायल रोहतगी नेहरू परिवार के खिलाफ अपमानजनक कॉमेंट्स करने को लेकर सुर्खियों में थीं। उन्हें राजस्थान पुलिस ने हिरासत में लिया गया था। बाद में पायल रोहतगी को जमानत मिल गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया था, जिसमें जवाहर लाल नेहरू, उनके पिता मोतीलाल नेहरू और उनके पूरे परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही थीं।
यह भी पढ़ें- सलमान के हिट एंड रन पर बना गेम, प्ले स्टोर पर छाया हुआ है Selmon Bhoi Game