EntertainmentTrending

अभिनेता रणवीर शौरी के पिता का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस ..

एंटरटेनमेंट डेस्क :  एक्टर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey)  के पिता का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात रणवीर शौरी के पिता और मशहूर फिल्ममेकर कृष्ण देव शौरी(Krishna Dev Shourie) ने अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी रणवीर शौरी ने खुद सोशल मीडिया पर दी।

ये भी पढ़े :- उर्फी जावेद ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, फैन्स ने दिया ये रिएक्शन, देखें वीडियो …

बता दें कि, रणवीर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट के साथ लिखा है कि- ‘मेरे प्यारे पिता, कृष्ण देव शौरी, कल रात 92 साल की उम्र अपने बच्चों और पोते-पोतियों को छोड़कर चले गए हैं। वह अपने पीछे अद्भुत यादें और कई प्रशंसक छोड़ गए हैं। मैंने अपनी प्रेरणा और सुरक्षा का सबसे बड़ा स्त्रोत खो दिया है।’

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: