![](/wp-content/uploads/2022/09/download-2022-09-15T124138.215.jpg)
अभिनेता रणवीर सिंह ने मुम्बई पुलिस पर लगाया गम्भीर आरोप, तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करने की कही बात
एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में अपने बोल्ड फोटोशूट के काफी सुर्खियों में बने रहे। यहीं नहीं एक्टर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुआ। इस बीच एक्टर ने फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में खुलासा किया कि, उनके फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। उनके एक तस्वीर में अभिनेता का प्राइवेट पार्ट दिख रहा है, मुंबई पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ अश्लीलता के आरोप में शिकायत दर्ज की थी।
ये भी पढ़े :- समंदर किनारे सनी लियोनी ने दिए किलर पोज, पिंक बिकिनी में लगीं सुपरहॉट
अभिनेता रणवीर सिंह ने 29 अगस्त को मुंबई पुलिस को दिए अपने बयान में यह दावा किया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से वह तस्वीर शेयर नहीं की गई। अभिनेता ने कहा कि, ”जिस तस्वीर का न्यूयॉर्क स्थित पेपर मैगजीन का हिस्सा होने की बात की जा रही है, वह इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा शेयर की गई सात तस्वीरों में नहीं है। उस फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसी एक तस्वीर के आधार पर, जिसमें कथित रूप से अभिनेता का प्राइवेट पार्ट दिख रहा है, मुंबई पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ अश्लीलता के आरोप में शिकायत दर्ज की थी।”
ये भी पढ़े :- फिल्म “Godfather” से साउथ अभिनेता सत्य देव का फर्स्ट लुक हुआ जारी, फैन्स ने दिया ये रिएक्शन