
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घर पर आप कार्यकर्ताओं ने किया हमला
दिल्ली : आम आदमी पार्टी के कार्याकर्ताओं पर भाजपा ने हमला करने का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि लगातार विपक्षी दलों के नेताओं के घर पर तोड़-फोड़ कर रहे आप कार्यकर्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ आवाज उठाने से बौखला गए हैं।
भाजपा ने अधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि आम आदमीं पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के पटेल नगर निवास पहुंचकर उनके घर पर हमला किया। आप के गुंडों ने शाम के वक्त अचानक से तोड़फोड़ शुरू कर दी और फिर सुरक्षा गार्ड के साथ हाथापाई की। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता उस समय घर में नहीं थे।
प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस पूरी घटना की निंदा की और कहा कि विरोधियों के साथ मारपीट करने की राजनीति में नई परंपरा आप के नेता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की देन है। इससे पहले भी 11 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष के घर पर आप के गुंडों ने हमला किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस में इस पूरी घटना की शिकायत कर दी गई है। इस घटना के पीछे आप के स्थानीय नेता अंकुश नारंग और उसके समर्थकों का हाथ हैं।
मल्होत्रा ने बताया कि, राजनीतिक में आरोप-प्रत्यारोप ठीक है, मगर जिस तरह से आप रोज नए घोटाले कर रही है उससे दिल्ली की जनता पूरी तरह से परेशान है। सरकार के पास लोगों को राहत देने की बजाय, अपनी कार्यकर्ताओं पर पर्दा डालने और अपने , विधायकों, मंत्रियों के बचाव में विपक्षी दलों पर हमले कराना ही बचा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसी नीति नहीं बदलते तो भाजपा की इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।