PoliticsTrending

AAP सांसद का BJP पर हमला, कहा- महिला सुरक्ष में योगी सरकार फेल

मिर्ज़ापुर के अस्पताल में गर्भवती महिला से रेप हो गया। बेशर्म डाक्टर कह रहा है “ठेके का कर्मचारी था”। उन्होंने लिखा है कि आदित्यनाथ

लखनऊ: मिर्जापुर के मण्डलीय अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती गर्भवती महिला के साथ रेप के मामले पर आप सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्विट कर लिखा है कि हैवानियत की पराकाष्ठा हो गई है। मिर्ज़ापुर के अस्पताल में गर्भवती महिला से रेप हो गया। बेशर्म डाक्टर कह रहा है ठेके का कर्मचारी था। उन्होंने लिखा है कि आदित्यनाथ जी नींद से जागिये एक मां के गर्भ में पल रहा बच्चा दुनिया में आने से पहले ख़त्म हो गया।

दूसरे राज्यों से यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर: ब्रजेश पाठक

माँ की आबरू लूट गई। न्याय कौन देगा? संजय सिंह ने कहा कि योगी सरकार की ओर से चुनाव के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए किये गये दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मिशन शक्ति अभियान और महिलाओं की सुरक्षा कहां हो रही है। आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म और उनपर अपराधों की खबरें आ रही हैं। सरकार को तत्काल प्रभाव में आकर महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ सख्ती से पेश आना चाहिये। जिलों में महिलाओं की सुरक्षा के बेहतर इंतजाम ये जाने चाहियें। महिलाओं की सुनवाई और उनके साथ अपराध करने वालों को बक्शा नहीं जाना चाहिये।

यूपी: सर्वदलीय बैठक में सतीश महाना का फैसला, कहा- सभी को मिलेगा बोलने और मुद्दे उठाए जाने का मौका

लेकिन राज्य सरकार की ओर से ऐसी कोई कार्रवाई अभी तक दिखाई नहीं दे रही है। जिससे जनता में निराशा है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि विपक्ष में होने के नाते महिलाओं पर बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ आम आदमी पार्टी आवाज उठाती रहेगी। पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए उनके साथ खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित महिलओं को न्याय नहीं मिल जाएगा वो आंदोलन को जारी रखेगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: