
India Rise Special
जम्मू कश्मीर के बडगांम जिले से लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकी गिरफ्तार
जम्मू – कश्मीर। जम्मू – कश्मीर के जिले बड़गाम से आज एक लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को सुरक्षा टीम ने गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियों उससे पूछताछ का प्रयास कर रही है। आतंकवादी की गिरफ्तारी के साथ हो कई सारी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किये गए आतंकी की तलाश पुलिस काफी समय से कर रही थी। शनिवार को क्षेत्र से मिली पुख्ता जानकारी के बाद सेना और सीआरपीएफ और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस मामले पर अधिकारी कुछ भी नहीं बोलना चाह रहे है।