Politics

आम आदमी पार्टी ने डीडीए का किया विरोध

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि दिल्ली का विकास किस तरह होगा, इसका फैसला मास्टर प्लान से होता है। दिल्ली में अभी मास्टर प्लान 2021 लागू है। डीडीए में कुछ महीने से मास्टर प्लान-2041 को लागू करने की तैयारी की है।

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासित डीडीए ने लाखों लोगों को बेघर करने के लिए मास्टर प्लान-2041 में घनी आबादी वाले इलाकों से सड़क निकालने की योजना बनाई है। सीएम अरविंद केजरीवाल का आदेश है कि एक भी व्यक्ति का दिल्ली में घर टूटना नहीं चाहिए।

भाजपा सीधी तरह मानती है तो ठीक नहीं तो ‘आम आदमी पार्टी’ आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित डीडीए का मास्टर प्लान 2041 जमीनी हकीकत से काफी दूर है। आबादी क्षेत्र से निकाली गईं सड़कों को मास्टर प्लान से हटाया जाए और वैकल्पिक रास्ते देखे जाएं।

भारती ने बताया कि उपराज्यपाल को स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मास्टर प्लान में संशोधन करें और दिल्ली के जिन आबादी वाले इलाकों से सड़कें निकल रहीं हैं, उनमें बदलाव किया जाए। दिल्ली के अंदर बहुत बड़ी आबादी अवैध कॉलोनियों में रहती है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने अवैध कॉलोनियों में हजारों करोड़ों रुपए खर्च कर लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई हैं।

छतरपुर विधायक करतार सिंह ने कहा कि भाजपा शासित डीडीए ने आया नगर कॉलोनी से 2-3 रोड निकालने की योजना बनाई है। इससे लाखों लोगों के घर टूटेंगे। देवली विधायक प्रकाश ने कहा कि दिल्ली में छतरपुर से लेकर देवली, संगम विहार सहित तमाम अवैध कॉलोनियों में गरीब लोगों के घरों से सड़क निकालने की योजना बनाई गई है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सोमनाथ भारती, छतरपुर विधायक करतार सिंह, देवली विधायक प्रकाश ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि दिल्ली का विकास किस तरह होगा, इसका फैसला मास्टर प्लान से होता है। दिल्ली में अभी मास्टर प्लान 2021 लागू है। डीडीए में कुछ महीने से मास्टर प्लान-2041 को लागू करने की तैयारी की है।

डीडीए ने दिल्लीवासियों से मास्टर प्लान-2041 को लेकर 23 अगस्त तक सुझाव मांगे हैं, लेकिन डीडीए की ओर से जो अब 2041 मास्टर प्लान बना है, वो जमीनी हकीकत से काफी दूर है। भाजपा शासित डीडीए ने मास्टर प्लान के जरिए हजारों-लाखों लोगों को बेघर करने की ठान ली है। घनी आबादी वाले इलाकों से कागजों पर सड़क निकाल दी है, जबकि एक गरीब आदमी एक आशियाना बनाने के लिए ताउम्र मेहनत करता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर बहुत बड़ी आबादी अवैध कॉलोनियों में रहती है। केजरीवाल सरकार के आने से पहले यहां हालात बहुत खराब थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विकास पर करोड़ों रुपए खर्च किए, ताकि अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोग को मूलभूत सुविधाएं मिल पाए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि जिससे हम वोट लेते हैं, वह भले कहीं भी रहता हो, उन सबका सरकार से काम करवाने का हक है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने करोड़ खर्च करके वहां पर नालियां, सड़कें, सीवर, पानी लाइट सीसीटीवी, वाई-फाई लगवाए हैं। वहीं भाजपा शासित डीडीए ने जमीनी हकीकत से दूर कागज पर प्लान बना दिया कि इस कॉलोनी से 100 फीट का रोड निकाला जाएगा। इससे हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में जब कोई भी विभाग, संस्था जनता को परेशान करती है, तो लोग राहत के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास पहुंचते हैं।

विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि छतरपुर विधायक और देवली विधायक ने लोगों की परेशानी मुख्यमंत्री को बताई। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मुझे यह जिम्मेदारी दी है कि हमारे रहते हुए दिल्ली में इस तरह की अफरा-तफरी कैसे मच सकती है। मैं डीडीए में सदस्य हूं। उसके नाते में इस मुद्दे को अपने हाथों में लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऐसे कई इलाके और भी होंगे, जहां मास्टर प्लान 2041 के जरिए भाजपा गरीब लोगों के आशियाने को उजाड़ रही है। इस तरह की और कॉलोनी आने वाले दिनों में आगे आएंगी।

छतरपुर विधायक करतार सिंह ने कहा कि यह बहुत बड़ी हकीकत है कि ऐसे लोग जो जीवन में मुश्किल से एक बड़ा घर बना पाते हैं, उनके घरों को इस तरह से बर्बाद करने का प्लान भाजपा शासित डीडीए ने बनाया है। जब यह बात हमें पता चली कि नगर की कॉलोनी से 2-3 रोड निकालने की योजना बनाई गई है। उसमें 10-20 नहीं बल्कि हजारों मकान उसके अंदर टूटते हैं और लाखों लोग उससे प्रभावित होते हैं। हमने इसके बाद सीएम केजरीवाल से बात की है कि इस तरह से बहुत बड़ा अन्याय मास्टर प्लान 2041 के जरिए किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने तत्काल सोमनाथ भारती को बुलाया और कहा कि इसको जाकर कर देखिए और इसको डीडीए में उठाइए, क्योंकि आप डीडीए में सदस्य हैं। सोमनाथ भारती अगले ही दिन मौके पर गए और निरीक्षण किया। उसी दिन सभी लोगों को स्पष्ट कर दिया कि जो बहुत बड़ा अन्याय डीडीए करने जा रही है, हम उसको नहीं होने देंगे।

आज मुझे बहुत बड़ी खुशी हुई कि डीडीए की बैठक में सोमनाथ भारती ने बड़े जोर-शोर से इस बात को रखा है कि मास्टर प्लान को बदलिए। आया नगर और पूरी दिल्ली में एक भी घर मास्टर प्लान 2041 की वजह से नहीं टूटने देंगे ।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट : जसप्रीत बुमराह की ICC रैंकिंग में शीर्ष 10 में वापसी

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: