India Rise Special

मुख्यमंत्री धामी ने चार नए नगर पंचायतों के गठन के आदेश किए जारी

उत्तराखंड में लंबे समय से चल रही कवायद के बीच प्रदेश सरकार ने चार नई नगर पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। अब थलीसैंण, ढंडेरा, लालपुर और गरुड़ के नगर पंचायत बनने के बाद राज्य में नगर निकायों की संख्या बढ़कर अब 94 हो गई है।

माना जा रहा है कि जल्द ही राज्य सरकार कुछ और नए नगर निकायों का गठन कर सकती है। पूर्व में नौ नगर निकायों के प्रस्ताव अलग-अलग जिलों से प्राप्त हुए थे। जिसके बाद गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में चार को नगर पंचायतों का दर्जा अब दे दिया गया।

नवगठित गरुड़ नगर पंचायत की आबादी 5002 होगी। नगर पंचायत का गजट अधिसूचना जारी होने के बाद चार ग्राम पंचायतों समेत एक BDC सदस्य के निर्वाचन के क्षेत्र का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा, जबकि 19 भकुनखोला जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र का नाम बदल जाएगा।

ये भी पढ़े ;-खुशखबरी : देहरादून से दिल्ली के लिए अब रोज मिलेगी वॉल्वो बस

नगर पंचायत बनाने की मांग कई वर्षों पुरानी है। नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए गरुड़ क्षेत्र की जनता ने कई बार आंदोलन किए। विधायक चंदन राम दास और बीजेपी के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने नगर के लोगों को आश्वासन दिया था कि गरुड़ को शीघ्र नगर पंचायत का दर्जा दिलाया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जब गैरसैंण को अलग मंडल बनाने की घोषणा की तब उन्होंने गरुड़ नगर पंचायत की घोषणा कर नगर पंचायत के भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।

अब धामी सरकार ने नगर पंचायत गरुड़ की अधिसूचना जारी कर दी है। नगर पंचायत की कुल आबादी 5002 होगी। नगर पंचायत शामिल गांव भकुनखोला में 885, नौघर में 874, फुलवारीगूंठ में 761, स्याल्देटीट में 383 लोग रहते हैं। इस नगर निकाय में गढ़सेर, सिल्ली, दर्शानी, पाये गांव को आंशिक रूप से शामिल किया जाएगा।

गरुड़ नगर पंचायत के अस्तित्व में आने पर गढ़सेर BDC निर्वाचन क्षेत्र समाप्त हो जाएगा। वहीं नौघर, स्याल्देटीट, भकुनखोला, फुलवारीगूंठ ग्राम पंचायत नगर पंचायत विलीन हो जाएंगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: