Uttarakhand Weather : इस तारीख से बदलेगा उत्तराखंड का मौसम , जानिए किन राज्यों में हैं बारिश – बर्फबारी के आसार
हल्द्वानी : मौसम बदलने के साथ ही उत्तराखंड में ठंड अपना कहर बरपाने लगी हैं। इसके साथ सुबह और शाम में काफी ठंड हो रही है। वही पहाड़ी इलाकों में पारा एक डिग्री से नीचे पहुंच गया है। प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आने वाले तीन दिनों में प्रदेश का न्यूनतम तापमान कही-कहीं एक डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक़, पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद हल्के बादल छाये रहने की संभावना है। वही मैदानी इलाकों में शाम – सुबह में पाला पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध छाने लगेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में दिन की धूप ठंड से राहत देगी।
ये भी पढ़े :- Himachal Assembly Elections : हिमाचल में छठी बार जीते जयराम ठाकुर, जानें किस सीट पर कौन आगे-कौन पीछे
चार राज्यों में हो सकता है हल्की वर्षा व हिमपात
नौ से 11 दिसंबर के बीच उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर कोहरा छाने के साथ कुछ जगहों पर हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। इसकी वजह से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
दोपहर बाद हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी
मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी में बताया गया की , ” अल्मोड़ा व इसके आसपास के घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। हल्के बादलों के बीच दिन भर धूप खिली रहेगी। दोपहर बाद हवा चलने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। बागेश्वर में भी सुबह के वक्त कोहरा छाया रहेगा।”