
बिहार : सीएम नीतीश कुमार ने गिरियक में गंगा जल आपूर्ति योजना का किया उद्घाटन
नालंदा : बिहार के सीएम नीतीश कुमार(CM Nitish Kumar) ने रविवार को गिरियक में गंगा जल आपूर्ति योजना(Ganga Water Supply Scheme)का किया उद्घाटन करते हुए , गंगा आरती की है। इसके साथ उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा, “गंगा जल की आपूर्ति एक जगह हो रही है यहां से एक हिस्सा राजगीर के लिए, एक हिस्सा बौद्ध गया के लिए और एक हिस्सा जाएगा नवादा के लिए जाएगा।” इस दौरान नितीश ने कहा कि पानी की कमी को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है। इसके माध्यम से एक व्यक्ति को 135 लीटर प्रती दिन के हिसाब से पानी दिया जाएगा।
नालंदा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गिरियक में गंगा जल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया और गंगा आरती की।
उन्होंने कहा, "गंगा जल की आपूर्ति एक जगह हो रही है यहां से एक हिस्सा राजगीर के लिए, एक हिस्सा बौद्ध गया के लिए और एक हिस्सा जाएगा नवादा के लिए जाएगा।" pic.twitter.com/sn5zHLs6NU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 27, 2022