
IndiaIndia - WorldTrending
मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, 5 की मौके पर मौत, इतने लोग बुरी तरह से जख्मी ..
खोपोली : मुंबई के खोपोली इलाके में शुक्रवार के तडके मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे(mumbai pune expressway) पर बड़ा हादसा सामने आया है। जिसमें दो वाहनों की टक्कर से मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गयी और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे कली जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
पुलिस द्वार दी गयी जानकरी के अनुसार, यह हादसे मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा खोपोली इलाके के पास हुआ है। एक तेज रफ्तार गाडी दुसरे वाहन से जा टकराई ऐसे में भयंकर भिडंत में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायलों को कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।