
पहाड़ी इलाकों में हिमपात से बदला मौसम, जानिए क्या रहेगा आपके राज्य का हाल…
नेशनल डेस्क : एक तरफ दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी से पारा लुढ़क रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ एक और पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
माना जा रहा है कि, पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से एक दो दिन में उत्तर भारत के मौसम पर असर पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 16 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है। इसका देश के कई राज्यों में असर देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़े :- आज से दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का होगा शुभारंभ, जनता को इस तारीख से मिलेगी एंट्री
यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। हवा का रुख उत्तर पश्चिमी होने और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फ गिरने से ठंड बढ़ गई है। बिहार और यूपी में ठंड लगातार बढ़ रही है। सुबह-शाम ठिठुरन होने लगी है। स्काईमेट के मुताबिक, आज पंजाब उत्तरी राजस्थान और हरियाणा में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।