
Himachal Election voting : हिमाचल की विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, पीएम ने की वोट की अपील…
शिमला : हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया है। प्रदेशभर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर लिखा कि,
हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2022
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए मतदान जारी हैं। हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने वोटिंग से पहले कहा कि मुझे खुशी है कि…
हिमाचल प्रदेश के प्रिय मतदाताओं कल यानी 12 नवम्बर को लोकतंत्र के महापर्व को अवश्य मनाएं।
आप सभी से विनम्र आग्रह है कि कल अपने मतदान केंद्र पहुंचकर बढ़चढ़कर मतदान करें।
प्रदेश की उन्नति के लिए आपका एक वोट अहम भूमिका निभाएगा। pic.twitter.com/hY2l3cVy4Z
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) November 11, 2022