EntertainmentTrending

मशहूर टीवी कलाकार सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

एंटरटेमेंट डेस्क :   वैशाली ठक्कर, राजू श्रीवास्तव और दीपेश भान के निधन के बाद टीवी इंडस्ट्री से अब एक और बुरी खबर सामने आई है। एक्टर और मॉडल सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। सिद्धांत कसौटी जिंदगी की जैसे पॉपुलर सीरियल में काम करने के लिए जाने जाते हैं।

ये भी पढ़े :- राजीव गाँधी हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नलिनी समेत छह आरोपियों को रिहा करने का दिया आदेश

बताया जा रहा है कि 46 साल के सिद्धांत को जिम में वर्कआउट करते हुए हार्टअटैक आया था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां, डॉक्टर्स की टीम ने करीब 45 मिनट तक इलाज किया, लेकिन उन्हें बचा नहीं पाए। उनकी उम्र महज 46 साल थी। सिद्धांत टीवी शोज कुसुम, कसौटी जिंदगी की, कृष्णा-अर्जुन, जमीन से आसमान तक, क्या दिल में है, गृहस्थी जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार इन्हें जिद्दी दिल माने ना शो में देखा गया था। सिद्धांत फिटनेस फ्रीक थे, जो सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर कर फैंस को मोटिवेट करते थे।

ये भी पढ़े :- Urfi Javed : बिना पैंट पहने पैंटी में निकली अभिनेत्री उर्फी जावेद, लुक देख फैंस के उड़े होश…

सिद्धांत के निधन पर टीवी एक्टर जय भानुशाली ने शोक जताया है। उन्होंने सिद्धांत की एक तस्वीर शेयर कर लिखा, तुम बहुत जल्दी चले गए। सिद्धांत ने 2017 में मॉडल और फैशन कोरियोग्राफर अलीसिया राउत से शादी की थी, उनके दो बच्चे भी हैं। ये उनकी दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने ईरा सूर्यवंशी से 2000 में शादी की थी, लेकिन 2015 में उन्होंने तलाक ले लिया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: