India - WorldTrendingworld

नशे पर लगाम लगाने को लेकर जर्मनी की सरकार ने लिया बड़ा फैसला, शुरू जाएगी ये योजना ..

इंटरनेशनल डेस्क :  जर्मनी की सरकार वयस्कों को नशा सिखाने जा रही है। दरअसल, सरकार देश में मनोरंजक गांजे को वैध करने की योजना बना रही है। सरकार की तरफ से तय योजना के मुताबिक, अगर सब कुछ ठीक रहा तो एक निश्चित मात्रा में गांजा रखना यहां कानूनी रूप से वैध होगा। हालांकि, इस नए कानून के कई विवरणों पर काम जारी है।

ये भी पढ़े :- राजस्थान : आज होगा विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम्’ लोकार्पण, जानिए क्या हैं विशेषताएं …

जानकारी के मुताबिक, जर्मन सरकार को वयस्कों के लिए मनोरंजक भांग की एक निश्चित मात्रा को वैध बनाने के लिए कानून के पेश होने से पहले जर्मन सरकार को यूरोपीय संघ के कानून के साथ सामंजस्य बनाना होगा। सब ठीक रहा तो यूरोपीय देशों में जर्मनी ऐसा करने वाला पहला देश हो जाएगा जहां वयस्कों को 30 ग्राम तक गांजा रखने की इजाजत होगी। प्रस्तावित कानून के तहत लाइसेंस प्राप्त दुकानों और फार्मेसियों पर वयस्कों को सीमित मात्रा में गांजा बेचने की इजाजत होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: