
नई दिल्ली : आप सरकार के मंत्रियों के आवास के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन शुरू किया है। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ता नई आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मंत्रिमंडल से हटाने को लेकर भाजपा की मांग कर रहे है। इसको लेकर वे सडकों पर भी उतर आए है।
ये भी पढ़े :- वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार सख्त, पराली नष्ट करने के लिए बायो-डी कंपोजर का किया जाएंगा छिड़काव
इसे लेकर पिछले कई दिनों से भाजपा प्रदर्शन कर रही है।वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्रे मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से विशेष सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाना है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है। भाजपा इस दिन से 2 अक्टूबर यानी महात्मा गांधी जयंति तक सेवा पखवाड़े के रुप में मनाएगी। इस अभियान के जरिए सेवा कार्यों के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ता विभिन्न समाजों और वर्गों से जुड़कर समस्याओं का समाधान खोजेंगे।