
छत्तीसगढ़: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे 4 लाख कर्मचारी, ठप्प रहेगा कामकाज
शासन स्तर पर हड़ताली कर्मचारी संघ से बातचीत की कोशिश लगातार की जा रही है।
- भाजपा सरकार में संविदा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता वेतन में बढ़ोतरी प्राप्त होती रही
- कांग्रेस सरकार में नहीं बड़ा वेतन भत्ता
रायपुर: छत्तीसगढ़ में है सरकारी विभाग(gov. employ) के कर्मचारी आज से एक बार फिर हड़ताल(strike) पर बैठ गए। बता दें कि इस बार कर्मचारियों की हड़ताल अनिश्चितकालीन हैं। हालांकि कर्मचारी संघ का लिपिक वर्ग हड़ताल से हट गया है फिर भी 90 विभागों के 4 लाख से ज्यादा कर्मचारी आज हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान सरकारी दफ्तरों(gov. office) में कामकाज बाधित रहेगा | वही शासन स्तर पर हड़ताली कर्मचारी संघ से बातचीत की कोशिश लगातार की जा रही है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़(chhhcttisgarh) सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि महासंघ ने अपना हक अब लड़कर लेने की सोची। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में संविदा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता वेतन में बढ़ोतरी प्राप्त होती रही है लेकिन कांग्रेस शासनकाल में एक भी वेतन वृद्धि नहीं हुई है।
सहारनपुर: सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत पर सीएम योगी ने जताया दु:ख
जानें क्या है विरोध का कारण…
महासंघ के प्रांतीय पदाधिकारियों ने बताया कि संविदा कर्मी काम ज्यादा तनख्वाह कम के सिद्धांत पर रखे जा रहे हैं। और इन्हीं कर्मचारियों के बूते शासकीय कार्यालय संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों के साथ अन्याय हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कनिष्ठ कर्मचारियों में कोई वेतन अंतर नहीं है। उन्होंने मांग की है कि नियमित कर्मचारियों की तरह इन संविदा कर्मियों को भी समय आने वेतन आज की व्यवस्था होनी चाहिए तभी हम एक समतापूर्ण कार्य संस्कृत का निर्माण कर पाएंगे।