
भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का निधन, लम्बे समय थे बीमार
अम्ब : हिमाचल प्रदेश बीजेपी(BJP) के उपाध्यक्ष व मंत्री रहे प्रवीण शर्मा का गुरूवार की सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। गुरूवार की सुबह उन्होंने अपने आवास पर अंतिम साँस ली है। पूर्व मंत्री की मौत की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारे में शोक का पहाड़ टूट पड़ा। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, वन मंत्री राकेश पठानिया, वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक चिंतपूर्णी बंलबीर सिंह प्रवीण शर्मा को अंतिम विदाई देने उनके निवास अम्ब पहुंचे।
ये भी पढ़े :- सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती, निमोनिया और सांस लेने में हुई तकलीफ
आपको बता दे की प्रवीण शर्मा(Praveen Sharma) को बीजेपी का दिग्गज व कद्दावर नेता माना जाता था। इन्हें प्रो. प्रेम कुमार धूमल का हनुमान भी कहा जाता था। वह 1998 से लेकर 2003 तक धूमल सरकार में खेल व एक्साइज मंत्री रहे थे। प्रवीण शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के बहुत खास व करीबी थे। वह अनुराग ठाकुर के संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रभारी भी रहे। धूमल के पुत्र अनुराग की जीत में भी उनका काफी योगदान रहता था।
ये भी पढ़े :- कांग्रेस से निष्कासित नेता कुलदीप बिश्नोई ने थामा भाजपा का दामन, सीएम खट्टर की मौजूदगी में बीजेपी में हुए शामिल
इसके बाद प्रदेश भाजपा में कई संगठनात्मक पद संभालने के बाद वे 2007 से 2012 तक प्रदेश हिमुडा के उपाध्यक्ष रहे। वहीं जयराम ठाकुर की मौजूदा सरकार में भी प्रवीण शर्मा हिमुडा के उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। उनके निधन पर पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष पाल सिंह सत्ती विधायक चिंतपूर्णी बलवीर सिंह चौधरी विधायक गगरेट राजेश ठाकुर, उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. रामकमार, जिला भाजपा के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष जयदेव खट्टा, चिंतपूर्णी भाजपा मडंल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।