मिजवान 2022: रैंप शो पर एक साथ रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण एक साथ नजर, देखें वीडियो और तस्वीरें
बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह(Ranveer singh) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने मनीष मल्होत्रा(Manish Malhotra) के मिजवान फैशन शो के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए पहली बार रैंप वॉक किया। उन्होंने अपने रनवे की शुरुआत पति और पत्नी के रूप में शाही तरीके से की। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के एक्टर को सफेद कढ़ाई के साथ काली शेरवानी पहने देखा गया, जबकि दीपिका सफेद और सुनहरे रंग के लहंगे में बेहद रॉयल लग रही थीं।
पपराज़ी की ओर से शेयर की गई कुछ तस्वीरों और वीडियो में, रणवीर को दीपिका का हाथ पकड़े हुए और एक्ट्रेस के साथ इंटेंस, रोमांटिक लुक का एक्सचेंज करते हुए देखा जा सकता है। दीपिका पादुकोण ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इवेंट से रणवीर के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं।इवेंट नाइट पर इंडस्ट्री के कई और प्रमुख चेहरे जैसे गौरी खान, करण जौहर, विद्या बालन, दीया मिर्जा और नोरा फतेही दिखाई दिए।