![](/wp-content/uploads/2022/07/ab92f624-017d-4ec1-b24d-8a17eb10781b.jpg)
कारगिल विजय दिवस : उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
देहरादून : आज यानी 26 जुलाई को भारत में कारगिल विजय दिवस(Kargil Vijay Diwas) मनाया जा रहा है। इस मौके पर सभी नेताओं द्वारा युद्ध में शहीद सभी जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। पीएम से लेकर राष्ट्रपति तक सभी ने देश के जवान सपूतों को सलाम किया है। इस बीच उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह(Gurmeet Singh) ने कारगिल युद्ध में जान गंवाने वाले जवानों को देहरादून(Dehradun) में श्रद्धांजलि दी।
उत्तराखंड: कारगिल विजय दिवस पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कारगिल युद्ध में जान गंवाने वाले जवानों को देहरादून में श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/BCsKwPxEVT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26, 2022
कारगिल विजय दिवस ‘शौर्य दिवस’ के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भारतीय सेना के वीर शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि, ”कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने अदम्य साहस, शौर्य और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया था। इस विजय अभियान में भारतीय सेना के कई शूरवीरों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया जिसमें देवभूमि उत्तराखंड के कई वीर सैनिक भी शामिल थे। राज्यपाल ने कहा कि शौर्य दिवस देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। इन वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हैं।”