लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा कि जन्माष्टमी से एक महीने पहले भाजपा सरकार ने दूध, दही और छाछ पर जीएसटी लगाकर कृष्ण भक्तों को चोट दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब क्या इनसे जुड़े लोकोक्तियों-मुहावरों पर भी जीएसटी देना पड़ेगा।
अखिलेश यादव का ट्वीट
जय श्री कृष्णा!
जन्माष्टमी के ठीक एक महीने पहले भाजपा सरकार ने दूध, दही, छाछ पर GST लगाकर जो चोट कृष्ण भक्तों को दी है, उससे आहत होकर हर एक भोला कृष्ण भक्त पूछ रहा है कि क्या अब दूध का जला, छाछ को भी… दूध का दूध…दूधो नहाओ…दही जमना जैसे लोकोक्ति-मुहावरों पर भी GST देना पड़ेगा|
जय श्री कृष्णा!
जन्माष्टमी के ठीक एक महीने पहले भाजपा सरकार ने दूध, दही, छाछ पर GST लगाकर जो चोट कृष्ण भक्तों को दी है, उससे आहत होकर हर एक भोला कृष्ण भक्त पूछ रहा है कि क्या अब दूध का जला, छाछ को भी… दूध का दूध…दूधो नहाओ…दही जमना जैसे लोकोक्ति-मुहावरों पर भी GST देना पड़ेगा?
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 21, 2022
बता दें कि 18 जुलाई से केंद्र सरकार ने चावल, मैदार, आटा, सूजी, दूध, छाछ, दही, लस्सी और रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी लगा दी है। यह जीएसटी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग लगाई गई है। इससे लोगों पर महंगाई का बोझ और बढ़ गया है।