![](/wp-content/uploads/2022/07/72229134-4a41-4873-8d57-e6fe5ab86a53.jpg)
बारिश के बिगड़े हालात को देखते हुए अमरनाथ यात्रा पर लगाई गई रोक, दर्शन के लिए 7वां जत्था हुआ रवाना
जम्मू कश्मीर : जम्मू कश्मीर में मौसम आए बदलाव के चलते हुई भारी बारिश ने वहां के मार्गो को प्रभावित किया है. जिसके चलते प्रशासन ने फिलहाल अमरनाथ यात्रा(Pilgrimage to Amarnaath) पर रोक लगा दी है. पहलगाम और बालटाल मार्ग पर भूस्खलन की संभावना की वजह से प्रशासन बालटाल व पहलगाम मार्गों से आज सुबह रवाना होने वाली यात्रा को स्थगित कर दिया है। वही अमरनाथ यात्रा के लिए आए यात्रियों से शिविर में ही रुकने की अपील की गयी है. हालाकि , बारिश में अमरनाथ के दर्शन के लिए सातवां जत्था रवाना हो गया है. इस जत्थे में 6351 श्रद्धालु शामिल है.
ये भी पढ़े :- पंजाब – हरियाणा हाईकोर्ट से कवि कुमार विश्वास को मिली राहत, सीएम केजरीवाल को लेकर दिया था विवादित बयान
प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, ”कश्मीर घाटी में रात से ही बारिश का दौर जारी है। पहलगाम और बालटाल मार्ग पर बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना रहता है। श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के करीब भी मौसम साफ नहीं है। ऐस में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मौसम साफ होते ही यात्रा को फिर शुरू किया जाएगा।”
ये भी पढ़े :- लालू प्रसाद यादव की बेटी ने ट्विटर पर साझा की भावुक तस्वीरें, कैप्शन में लिखा – गेट वेल सून ‘माई हीरो’
आपको बता दे की, सोमवार को पांचवें दिन करीब 19 हजार भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छठे जत्थे में 7276 यात्री रवाना हुए। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह है। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। तीर्थ यात्रियों की आमद बढ़ने से शहर में चहल-पहल बढ़ी है। यात्री शहर के प्रमुख बाजारों का रुख कर रहे हैं।