![](/wp-content/uploads/2022/06/download-22.jpg)
सत्येन्द्र जैन मामला : केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली सीएम पर बोला हमला, मंत्री की ढाल बन उतरे संजय सिंह
दिल्ली : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी(Smriti Irani) ने फिर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) पर हमला बोला है। ईरानी ने सत्येंद्र जैन(Satyendra Jain) को ईडी(ED) की गिरफ्तारी को लेकर निशाना साधा।
ईरानी ने कहा कि, ”उन्होंने एक जून को करीब 12.30 बजे केजरीवाल से दस सवाल पूछे थे। 11वां सवाल था कि क्या केजरीवाल अभी सोचते हैं कि सत्येंद्र जैन ने चोरी नहीं की? क्या वह मानते हैं कि सत्येंद्र जैन के पास कोई कालाधन नहीं है? क्या वह मानते हैं कि जैन निर्दोष हैं? आज 8 जून है और उन्हें उनके किसी सवाल का जवाब नहीं मिला है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जैन और उनके करीबियों के आवासों से मिली नकदी और 1.80 किलो सोने का जिक्र कर केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया कि इन बरामदगी के बाद भी केजरीवाल सत्येंद्र जैन को निर्दोष मानते हैं क्या?
इधर, आप वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उल्टा केंद्र सरकार और भाजपा पर ही आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि, ईडी की छापेमारी में जैन के घर से कुछ नहीं मिला। उनको बदनाम करने की साजिश कामयाब नहीं होगी। ऐसा लगता है कि ईडी की कार्रवाई प्रायोजित है। और ईडी भाजपा के दफ्तर से चल रही है।