
गर्मियों में सत्तू के सेवन से मिलेगें ये फायदे, दूर हो जाएगी ये दिक्कतें
गर्मियां शुरू हो गई हैं। ऐसे मौसम में ये परेशानी होती है की आखिर खाएं तो खाएं क्या ? ऐसे मौसम में सत्तू का काफी प्राथमिकता दी गई है। बड़े बुजुर्ग भी कहीं बाहर जाते हैं तो सत्तू को घोलकर पी लेते हैं। सत्तू में खास बात होती है की ये शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही ये शरीर के पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद है।
कितने हैं सत्तू में गुण
सत्तू में कार्बेहाइड्रेट, प्रोटीन, सोडियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम जैसे कई गुण होते हैं। यूपी और बिहार जैसे कई राज्यों में इसका सेवन किया जाता है।
ये भी पढ़े :- गर्मियों में चेहरे पर आलू लगाने से मिलेगी इन दिक्कतों से मिलेगी राहत, जानिए किस उपयोग का सही तरीका
शरीर को रखे ठंडा
सत्तू में रोजाना पानी मिलाकर पीने से ये शरीर को ठंडा बनाने में मदद करता है। ये शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। गर्मियों में चलने वाली हीट स्ट्रोक से आपको बचाता है।
ये भी पढ़े :- पीरियड में मार्केट के पैड से क्या आपको होती है दिक्कत , तो घर पर बनाए फ्रेंडली पैड्स
ऊर्जा करता है प्रदान
गर्मियां जैसे ही शुरू होती हैं ये एनर्जी लेवल को कम कर देती हैं ये बॉडी को डिहाइड्रेशन की स्थिती में ले आती है। वहीं सत्तू में पाए जाने वाले गुण आपको कई तरह के पोषक तत्व प्रदान करते हैं। सत्तू खाने से खून की कमी नहीं होती है।
पाचन को करे स्ट्रांग
गर्मियों के मौसम में आपकी पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। ऐसे में गैस, अपच, लूज मोशन, आदी की समस्या हो सकती है। इस लिए सत्तू हल्का होता है और ये पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाए रखता है।