![](/wp-content/uploads/2022/04/IMG_20220320_125356.jpg)
दिल्ली में मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, जानिए अन्य राज्यों का पूर्वानुमान
अप्रैल का महीना शुरू हो गया है। और इसी के साथ गर्मी भी दस्तक दे चुकी है। उत्तर भारत के तापमान में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। तो चलिए जानते हैं आज के मौसम का हाल।
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग की माने तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले कई दिनों तक यहां लोग गर्मी से परेशान रहने वाले हैं। यहां के तापमान में बढ़ोतरी तो होगी ही इसके साथ ही हीट वेव का कहर भी जारी रहेगा। इसी के साथ यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री बना रहेगा।
चंडीगढ़ का मौसम
चंडीगढ़ में भी लोग गर्मी से अभी से परेशान है। दिन ब दिन गर्मी का तापमान बढ़ता ही जा रहा है। इसी के साथ यहां का आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
राजस्थान का तापमान
राजस्थान में भी लोग हीट वेव के कहर से परेशान रहेंगे। आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
इन राज्यों में होगी आज बारिश
आज के मौसम विभाग की माने तो कई राज्यों में बारिश भी होगी। जैसे अंडमान और निकोबार में आज बारिश होगी। वहीं असम, मेघालय, सिक्किम आदि में बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल में भी बारिश होने के पूरा आसार हैं। जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू, यूपी आदि जैसे राज्यों में लू की से लोग परेशान रहेंगे।