PM शादी शगुन योजना: आपकी बेटी को भी 51,000 रुपये देगी सरकार, जानिए कैसे और क्या है ये योजना
सरकार देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को लागू करती है, जिसका उद्देश्य लोगों तक पहुंचना है। इसमें विभिन्न योजनाएं शामिल हैं। वहीं केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक देश की लड़कियों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. दरअसल, आज भी देश के कई हिस्सों की तस्वीरें लड़कियों के पिछड़ेपन को दर्शाती हैं. लेकिन हम यह नहीं भूल सकते कि भारत तभी मजबूत होगा जब देश की लड़कियां शिक्षित होंगी। केंद्र सरकार लड़कियों के लिए ‘प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना’ लागू करती है। इस योजना का उद्देश्य देश में अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों को उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना है। आइए तो हम आपको इसी ‘प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना’ के बारे में बता रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए इसके बारे में…
दरअसल इस योजना का नाम ‘प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना’ है, जिसे 8 अगस्त 2017 को लॉन्च किया गया था। इस योजना के तहत, केंद्र सरकार अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों को 51,000 रुपये प्रदान करती है जिन्होंने शादी से पहले अपनी डिग्री पूरी कर ली है।
अगर इस योजना की पात्रता की बात करें तो इस योजना का लाभ उन मुस्लिम लड़कियों को मिलता है जिन्हें स्कूल स्तर पर बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति मिली है। बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदायों जैसे अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों को प्रदान की जाती है।