Delhi

मौसम विभाग ने जतायी दिल्ली में बारिश की संभावना , जानिए मौसम पूर्वानुमान

भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट बदल लिया है। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में मौसम बदल चुका है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज बूंदाबांदी होने की पूरी संभावना है। जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने का अनुमान है। तो चलिए जानते हैं मौसम का हाल।

 

दिल्ली का मौसम

 

मौसम विभाग ने अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। यह दूसरी बात है  कि यह काफी कमजोर होता है जिसकी वजह से हल्की बारिश होने की पूरी उम्मीद है। इसी के साथ दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री बना रहेगा।

 

राजस्थान का मौसम

 

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 5 और 6 मार्च को नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजस्थान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद यहां मौसम साफ हो जाएगा और तेज धूप निकलेगी। आज राजस्थान के जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहेगा।

 

बिहार का मौसम

 

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अभी अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने वाला है। आज बिहार के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहेगा।

 

पंजाब का मौसम

 

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में में आज बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बारिश होने की पूरी संभावना है। आज यहां अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा।

 

जम्मू-कश्मीर का मौसम

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी होगी। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 6 और 7 मार्च को बारिश होने की पूरी उम्मीद है।

 

उत्तराखंड का मौसम

 

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में आज दिन भर बदल छाए रहेंगे। वहीं बारिश होने की भी उम्मीद है। यहां के कई इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। जिसके कारण राज्य के अधिकतर हिस्सों में आज न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: