PoliticsTrending

UP Election 2022: प्रयागराज में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रियंका गांधी ने निकाला रोड शो

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान भारी संख्या में

प्रयागराजः विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के प्रचार के आखिरी दिन शुक्रवार को प्रियंका गांधी स्वराज भवन से अपने समर्थकों के साथ अपने प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार के लिए लगभग 4 किलोमीटर का रोड शो शुरू करके लक्ष्मी टॉकीज पर समाप्त किया।
प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रोड शो में शामिल हुए। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट करने की अपील करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाने का मौका मिला तो उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास करने का काम कांग्रेश पार्टी करेगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सभी पार्टियों की सरकार देख चुकी है एक बार कांग्रेस पर भी भरोसा करके देखें कांग्रेस की सरकार बना कर देखें हमारी पार्टी अपने किए गए प्रतिज्ञा वादों के आधार पर सबके विकास के लिए काम करेगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: