Delhi

दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

जीटीबी अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। दरअसल अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने अस्पताल परिसर में ही एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

 

अस्पताल परिसर में बने हॉस्टल में किया दुष्कर्म

 

 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पीड़िता को अस्पताल परिसर में बने हॉस्टल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर पीडिता को आरएमएल अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने पीड़िता से पूछताछ की तो आरोपी डरकर वहां से फरार हो गया। पीड़िता के परिवार को घटना की जानकारी दी गई। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों ने आरएमएल अस्पताल में जमकर हंगामा किया। वहीं पीड़िता की शिकायत पर जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर 35 वर्षीय आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

 

 

मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिये हुई थी पहचान

 

 

पुलिस के मुताबिक आरोपी डॉक्टर जीटीबी अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में तैनात है। आरोपी अस्पताल परिसर में मौजूद हॉस्टल के कमरे में रहता है। पिछले दिनों उसकी पहचान एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिये गाजियाबाद की रहने वाली 30 वर्षीय युवती से हुई थी। आरोपी का प्रोफाइल देखकर पीड़िता उससे बातचीत करने लगी। इस दौरान शनिवार को आरोपी ने पीड़िता से मिलने की बात की। पीड़िता जीटीबी अस्पताल पहुंच गई। वहां से आरोपी उसे अपने साथ हॉस्टल के कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता दर्द से चिल्लाने लगी। उसकी तबीयत बिगड़ी तो आरोपी उसे फौरन आरएमएल अस्पताल ले  गया।

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: