Delhi

मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में इस सप्ताह जतायी बारिश की संभावना

रविवार सुबह आठ बजे तक पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने के साथ दिल्ली के तापमान में काफी गिरावट आई है। राजधानी में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में सुबह के समय मुख्य रूप से साफ आसमान लेकिन मध्यम कोहरे की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं इसके धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री के आसपास रहेगा।”

 

इसके अलावा भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि 17 फरवरी के आसपास दिल्ली में बारिश हो सकती है। अभी तक, राजधानी में बारिश के कोई आसार देखने को नहीं मिले हैं। एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 13 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसके कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद सहित देश के विभिन्न हिस्सों में 13 से 15 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। वहीं 15 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है।

 

इस बीच, दिल्ली में हवा की गुणवत्ता रविवार को भी ‘मध्यम’ बनी रही, जिसमें समग्र AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 159 था। नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता भी प्रमुख क्षेत्रों में मध्यम रही। शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 और 100 को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

 

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) इंडिया द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर क्रमशः 78 और 171 था। सफर इंडिया के अनुसार अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रहने की उम्मीद है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: