India Rise Special

हमेशा जवां और स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये आदतें, मिलेगा ये लाभ

हर व्यक्ति चाहता है कि, वो हमेशा स्वस्थ और सुंदर दिखे। लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अगर आप अपनी सेहत का ख्याल नहीं करते हैं तो आप समय से पहले ही खुद को डल महसूस करने लगेंगी। तो आइये आपको बताते हैं कि, दैनिक जीवन में किन बदलावों को अपनाने से आप स्वस्थ और सुंदर बन सकती हैं….

पानी पीना है बहुत जरूरी

आमतौर पर सभी डॉक्टर ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि, पानी पीना का भी सही तरीका होता है, जी हां हमें पानी हमेशा बैठकर पीना चाहिए। खड़े होकर पानी पीने से घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा ठंडा या बहुत ज्यादा गर्म नहीं बल्कि हर एक मौसम में गुनगुना पानी पीना चाहिए। इससे सेहत से जुड़ी कई सारी बीमारियां दूर रहती हैं। और दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं।

 

गिरते बाल हैं बड़ी समस्या

 

आजकल की व्यस्त जिंदगी में हम अपने शरीर के पोषण पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसके चलते बालों का गिरना और आदि समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आपके बाल बहुत गिर रहे हैं। तो आप घर पर मेथी दाने का हेयर पैक बनाकर इसे बालों पर लगाना चाहिए। कुछ ही दिनों में आपके बालों पर इसका असर दिखने लगेगा। मेथी दाने को रातभर पानी में भिगो दें। और सुबह इसका पेस्ट बनाकर स्कैल्प से लेकर बालों की लंबाई तक लगाएं।

 

ऐसे बढ़ाएं चेहरे का ग्लो 

 

जाहिर है पर्यावरण का असर हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे चेहरे पर भी पड़ता है । हमारा चेहरा डल होने लगता है। लेकिन चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए ऐलोवेरा बहुत लाभदायक सिद्ध होता है। फ्रेश ऐलोवेरा में 1 चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर मसाज करने से चेहरे पर चमक आती है। इसके अलावा शहद के साथ अगर आप इसमें हल्दी मिलाकर लगाएं तो भी चेहरे पर निखार आता है।

 

पिंपल्स का इलाज है जरूरी

 

पिंपल्स आजकल हर युवा की जटिल समस्या बन गया है। पिंपल्स के कारण क्यूट लगने वाला चेहरा भी भद्दा दिखने लगता है। तो अगर आप भी पिंपल्स से परेशान हैं तो, रोज गुड खाना शुरु कर दीजिए। क्योंकि गुड़ खाने से चेहरे के काले दाग और पिंपल्स की समस्या तो दूर होती ही है। आपकी पाचन क्रिया भी सही रहती है।

 

 

आंखों की रोशनी की रक्षा करना जरूरी

 

आजकल सभी काम कंप्यूटर और मोबाइल की सहायता से किए जाते हैं। आमतौर पर लोग 8 से 9 घंटे स्क्रीन के सामने ही बिताते हैं। जिससे आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है। तो अपनी आंखों की देखभाल के लिए आप 3 से 4 छोटी इलायची को एक चम्मच सौंफ के साथ पीस लें। और एक गिलास दूध के साथ रोजाना सेवन करें। ऐसा करने से आंखों की रोशनी तो बढ़ेगी ही। साथ ही चश्मे की आवश्यकता भी कम हो जाएग

 

 

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: