कानपुर : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी राज्यसभा सांसद और विधान परिषद अध्यक्ष रहे सुखराम सिंह यादव भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि कानपुर के निर्वाण सिंह के पुरवा में बनी चौधरी हरमोहन सिंह की कोठी समाजवादी पार्टी का गाड़ी है। इतना ही नहीं चुनावी रणनीति से लेकर मंत्रिमंडल के गठन का भी रास्ता इसी कोठी से होकर गुजरता है।
कानपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
कल कानपुर में स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह यादव की जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर के दौरे पर हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सुखराम सिंह यादव के बुलावे पर कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई। वर्तमान में सुखराम सिंह का परिवार भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।
पिछड़ी जाति के वोट बैंक में अच्छी पकड़
सुखराम सिंह यादव की पिछड़ी जातियों में अच्छी पकड़ मानी जाती हैं। सुखराम सिंह यादव भारतवर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। कानपुर नगर और देहात की सभी सीटों पर ओबीसी वोट बैंक अच्छी तादाद में है।