Delhi

दिल्ली AIIMS की महिला कर्मी ने लगाया सीनियर डॉक्टर पर रेप का आरोप

दिल्ली। AIIMS में काम करने वाली महिला सहकर्मी ने अपने साथ काम करने वाले सीनियर डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया है। महिलाकर्मी ने पुलिस स्टेशन में सीनियर डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।जिसके बाद से आरोपी डॉक्टर फरार है। महिला ने बयान दिया है कि डॉक्टर ने महिला को अपने घर बर्थडे पार्टी के लिए बुलाया था। जहां उसने महिला से साथ इस घटना को अंजाम दिया है।

बर्थडे के बहाने बुलाकर दिया रेप को अंजाम 

प्राप्त जानकारी की अनुसार मामला बीते 26 सितंबर का बताया जा रहा है। AIIMS में कार्य करने वाली एक महिला डॉक्टर ने अपने सीनियर डॉक्टर पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि बीते 26 सिंतबर को आरोपी ने उसे अपने घर बर्थडे पार्टी में बुलाया था। बर्थडे पार्टी उसके अलावा कई और लोग भी थे।

वारदात के बाद आरोपी फरार 

पीड़िता मौका पाकर कमरे से जैसे तैसे भाग निकली। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 376 और 377 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्तार से बाहर है। आरोपी की तलाश जारी है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: