श्रीलंका में इस आरोप के चलते भारत के 23 मछुआरों को किया गया गिरफ्तार
श्रीलंका। भारत से मछली पकड़ने गए 23 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया। उनका कहना है कि भारतीय मछुआरे अवैध रूप से श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने का कार्य कर रहे थे। जिसकी वजह से उन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिए है। 23 भारतीय मछुआरों के साथ उनकी पांच नाव भी जब्त कर ली गयी है।
श्रीलंकाई नौसेना चला रही है ये अभियान
श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किए गए मछुआरों पर गिरफ्तारी की वजह को साफ करते हुए बताया कि, श्रीलंकाई जलक्षेत्र में विदेशी मछुआरों द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़े जाने से स्थानीय मछुआरा समुदाय पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत श्रीलंका के मत्स्य संसाधनों की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए इन गतिविधियों को रोका जा रहा है। अभियान के दौरान मछली पकड़ने के उपकरण भी जब्त कर लिए गए। साथ ही बड़ी संख्या में मछली भी जब्त की गई हैं।