India - Worldworld

अलास्का में 15 दिवसीय सैन्य अभियान शुरू करेंगे अमेरिका और भारत

दिल्ली। आज से अलास्का में अमेरिका और भारत सैन्य संगठन 15 दिवसीय सैन्य अभियान की शुरुआत करने जा रहे है। भारतीय सेना गुरुवार को कहा था कि, ‘युद्ध अभ्यास’ नाम के इस सैन्याभ्यास के 17वें संस्करण का आयोजन अलास्का में ज्वाइंट बेस एलमंडोर्फ रिचर्डसन में 15 से 29 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसमें भारतीय संगठन में भारतीय सेना की इन्फेंट्री बटालियन के 350 जवान शामिल होंगे। इस अभ्यास का पिछला संस्करण फरवरी में बीकानेर की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित हुआ था।

सेना अभियान की महत्वता को बताया 

सेना ने इस अभियान के महत्व को बताते हुए कहा कि, “‘यह अभ्यास दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाने की दिशा में एक और कदम है। अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच समझ, सहयोग और अंतर-सक्रियता को बढ़ाना है।” उसने कहा कि सैन्याभ्यास में ठंडी जलवायु स्थिति में सामूहिक सैन्य व्यूह-रचनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और इसका प्रमुख उद्देश्य एक दूसरे से सर्वश्रेष्ठ तरीकों को सीखना तथा रणनीतिक स्तर की युक्तियों को साझा करना है। पिछले कुछ साल में भारत-अमेरिका के रक्षा संबंध बढ़े हैं। जून 2016 में अमेरिका ने भारत को ‘बड़ा रक्षा साझेदार’ बताया था।

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: