
यूपी चुनाव : AAP ने जारी की 100 संभावित प्रत्याशियों की सूची…
आम आदमी प्रत्याशियों की 100 संभाविततो की पहली सूची जारी कर दी
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जहां सभी पार्टियां सत्ता पाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं वहीं सबसे पहले आज आम आदमी प्रत्याशियों की 100 संभाविततो की पहली सूची जारी कर दी गई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि यह संभावित प्रत्याशी विधानसभा प्रभारी के रूप में पार्टी के अभियान को चलाएंगे और यदि इनका काम सही रहा तो पार्टी इन्हीं को प्रत्याशी घोषित कर देगी।
मीडिया से मुखातिब होते हुए संजय सिंह ने कहा कि पिछड़े वर्ग से अधिकतम 35 लोगों को प्रभारी बनाया गया है जिसमें 20 ब्राह्मण 16 दलित और 5 मुस्लिम नेताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है सूची में सभी लोगों को उनका अधिकार मिला है इसमें डॉक्टर इंजीनियर अधिवक्ता ग्रेजुएट पोस्टग्रेजुएट से लेकर किसान सभी को शामिल किया गया है।
आम आदमी पार्टी ने लखनऊ की सभी विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिया जिसमें लखनऊ मध्य से नदीम अशरफ उत्तर से अमित श्रीवास्तव पश्चिम से राजीव बक्शी लखनऊ कैंट से दुर्गेश सिंह सरोजिनी नगर से रोहित श्रीवास्तव बख्शी का तालाब से बलीराम वर्मा और मोहनलालगंज सूरज कुमार को संभावित प्रत्याशी बनाया है।