छात्रों के अंदर रचनात्मकता, वैचारिक सोच, आउट-ऑफ-बॉक्स सोच आदि के सकारात्मक परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 CBSE ने IIT गांधीनगर के साथ एकलव्य सीरीज़ शुरू की हैं। इस सीरीज़ का मूल उद्देश्य NEP (नेशनल एजुकेशन पॉलिसी) को स्पष्ट करने के साथ स्कूलों में प्राभावी ढंग से NPE 2020 को लागू करने का तरीका बताना होगा। एकलव्य एक इंटरैक्टिव ऑनलाइन शैक्षिक कार्यक्रम है जिसमें कई व्यावहारिक गतिविधियाँ, परियोजनाएँ शामिल होंगी जो विषयों को गंभीरता से लेकिन सरल तरीके से सिखाने एवं समझाने का कार्य करेंगी। इस कार्यक्रम में ऐसे टास्क दिए जायेंगे जिसके जरिए छात्र एक तरह से लीग से हट कर सोच पाने में पूरी तरह से समर्थ होगा जैसे उदाहरण के तौर पर ‘’क्यों नीरज चोपड़ा ने 36 डिग्री पर भाला फेंका?’’
रजिस्ट्रेशन एवं कक्षाएं
- इस सीरीज का रजिस्ट्रेशन 10 सितंबर 2021 से शुरू कर दिया गया हैं।
- कक्षाओं को26 सितंबर 2021 से शुरू किया जाएगा।
- प्रत्येक रविवार 4 से5 बजे के बीच लाइव सेशन भी दिया जाएगा।
- सीरीज़ का प्रथम एपिसोड हाल ही में भारत को टोक्यो ओलंपिक्स में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड जिताने वाले नीरज चोपड़ा और न्यूटन लॉ ऑफ मोशन पर आधारित होगा।
- छात्रों को यह सुविधानिःशुल्क दी जा रही हैं लेकिन इसके लिए रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया गया हैं।
एकलव्य सीरीज का लाभ
- इसके तहतDIY (Do It Yourself -इसे स्वयं करें) को भी प्रमोट किया जाएगा।
- इसकी सहातासे छात्र अपने आस- पास मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर प्रोजेक्ट तैयार करने कि योग्यता को सीखेंगे।
- इसका उद्देश्य पाठ्यक्रम को जीवन से जोड़ना है।
- सभी टास्क के स्तर आसार से मुश्किल होंगे जिसमें कक्षा VI-XII के विज्ञान और गणित के विषयों को कवर किया जाएगा।
- छात्रों को वैचारिक स्पष्टता के लिए इन कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन जरूर देना चाहिए।