Uttar Pradesh

भाजपा के बूथ विजन अभियान पर अखिलेश का तीखा प्रहार

रायबरेली दौरे पर व्यक्त की संभावना

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 के प्रारंभ में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार बूथों पर भारतीय जनता पार्टी की बुरी नजर है और इस स्थिति में लोकतंत्र को बचाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं के लिए यह समय किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ विजन अभियान की शुरुआत के बाद अखिलेश यादव ने बयान जारी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बिना अपना समय नष्ट किए हुए अपने क्षेत्रों में जुड़ जाएं और कार्य करने लगे।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि सपा कार्यकर्ताओं से कोई भी भूल नहीं होनी चाहिए क्योंकि ऐसा अवसर बार-बार नहीं आता।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अबकी बार भूतों पर भाजपा की बुरी नजर लगी है और इस अवसर पर लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी पार्टी पुख्ता रणनीति बना रही है जिससे भारतीय जनता पार्टी जनता को धोखा ना दे सके। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तो सपा शासनकाल के कार्यों को अपने शासनकाल में गिना रही हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: