डेंगू व फीवर के बढ़ते मरीजों पर प्रियंका ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यूपी सरकार ने दूसरी लहर से नहीं लिया कोई सबक
प्रियंका ने शुक्रवार को यह दावा किया कि समाचार रिपोर्टों के अनुसार इस बीमारी से 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जिससे यह साफ पता चलता है कि राज्य सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर से कोई सबक नहीं लिया।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में बीमारियों ने एक बार फिर अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। यूपी में डेंगू वायरल बुखार के लक्षणों के कारण हुई मौतों के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा काफी नाराज दिखाई पड़ी। शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इस मामले पर तत्काल ध्यान देने और राज्य में सभी संसाधनों को स्वास्थ्य सेवा की ओर काम करने को कहा।
प्रियंका ने शुक्रवार को यह दावा किया कि समाचार रिपोर्टों के अनुसार इस बीमारी से 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जिससे यह साफ पता चलता है कि राज्य सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर से कोई सबक नहीं लिया। प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘उत्तर प्रदेश में वायरल बुखार से बच्चों समेत 100 से अधिक लोगों की मृत्यु काफी चिंताजनक है। क्या प्रदेश सरकार ने कोरोनावायरस की लहर के दौरान अपने द्वारा बरती लापरवाही के चलते हुई तबाही से कोई सबक नहीं सीखा?’
अपने ट्वीट में उन्होंने आगे कहा कि युद्ध स्तर पर प्रभावित लोग इलाज के लिए सरकार को हरसंभव साधन का इस्तेमाल करना चाहिए और इन बीमारियों के रोकथाम पर तुरंत अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूपी में वायरल फीवर के साथ डेंगू ने अपने पांव पसारने शुरू करते हुए। देश की ज्यादातर जनता डेंगू और वायरल फीवर का शिकार बन रही है। राज्य के ज्यादातर जिलों में इसके मामले सामने आ चुके हैं।
ब्रज क्षेत्र से आया वायरल फीवर तथा डेंगू अब कानपुर और लखनऊ को भी अपने चपेट में ले रहा है। बच्चे इस बीमारी का अधिक शिकार हो रहे हैं। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 10 दिनों में ब्रज में 102 लोगों ने दम तोड़ा है वही कानपुर में गुरुवार को 5 लोगों की मौत हुई इसके अलावा प्रदेश के अस्पतालों में 300 से 400 मरीज भर्ती हैं।
यह भी पढ़ें: बीजेपी गुमराह करती हैं और उससे बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता : अखिलेश